Let’s travel together.

एमजे-बीए और बीवाक की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से शेड्यूल जारी

115

 इंदौर। स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विभिन्न सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय अगले कुछ दिनों के भीतर शुरू करने वाला है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। 23 मई से इन परीक्षाओं को रखा है। इसके लिए केंद्र भी निर्धारित कर दिए है। जबकि सोमवार सुबह 11 बजे से बीबीए-बीसीए प्रथम वर्ष के पेपर होंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय और केंद्रों ने तैयारी पूरी कर ली है।

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा को लेकर अभी कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है। इसे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि अधिकारियों ने सप्ताह में भी परीक्षा के संबंध में बैठक बुलाई है।

बीए अर्थशास्त्र की 23 मई से 9 जून, बीवाक 25 मई से 9 जून, बीबीए अस्पताल प्रशासन 25 मई से 9 जून और एमजे की 22 मई से 2 जून तक परीक्षा चलेगी। दो सत्र में इन पाठ्यक्रम के पेपर रखे है। सुबह 11 से दोपहर 2 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे सत्र है। इन परीक्षाओं में तीन हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। करीब 30 केंद्र में परीक्षा होगी, जबकि सोमवार 15 मई से बीबीए-बीबीए फारेन ट्रेड दोनों परीक्षाएं 25 दिन चलेगी। 10 जून को पेपर खत्म होंगे।

परीक्षा नियंत्रक डा. एसएस ठाकुर का कहना है कि बीए, बीकाम और बीएससी सेकंड ईयर की परीक्षा जून में करवाई जाएगी। इसके लिए कुलपति और बाकी अधिकारियों व प्राचार्यों के बीच बैठक है। उसमें कई मुद्दों पर चर्चा करना है। उसके बाद ही परीक्षा की तारीख निर्धारित होगी। वे बताते है कि परीक्षा में बनने वाले नकल प्रकरणों को यूएफएम यानी नकल समिति के सामने रखेंगे। इसकी बैठक जून में होगी, जिसमें स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में बने नकल प्रकरणों पर सुनवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |     मप्र में आधी रात प्रशासनिक सर्जरी! कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव     |     रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811