Let’s travel together.

सम्राट अशोक हलाली बांध 85% भरा , 30 अगस्त से पहले 90% पर खोले जाएंगे गेट

0 89

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

एक सप्ताह से लगातार दीवानगंज क्षेत्र सहित आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे दीवानगंज सहित आसपास के गांव के तालाब लगभग भर चुके हैं। कई तालाब ओवरफ्लो हो रहे हैं। नदी नाले उफान पर है।
सम्राट अशोक हलाली डैम का जलस्तर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को इस साल छर छरी चलने की उम्मीद जाग गई है शनिवार को सम्राट अशोक कली डैम का जलस्तर 85% पर पहुंच चुका है अगर इसी तरह से पानी की आवक होती रही तो कुछ ही दिनों में गेट खोलने पड़ेंगे।
हलाली डैम के भरने से आसपास क्षेत्र के कई किसानों को उम्मीद हो गई है कि रवि की फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। हलाली डैम की नहर से लाखों किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं।
बीके बागुल्या अनुविभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार को हलाली डैम का जलस्तर 85 प्रतिशत तक पहुंच चुका है अगर 30 अगस्त से पहले 90% तक जलस्तर पहुंचता है तो चैनल खोल दिए जाएंगे। 30 अगस्त के बाद 100% भरने पर ही चैनल गेट खोले जाएंगे।

इनका कहना हे 

हलाली डैम का फुल टैंक लेवल 459 और 461 है। इस साल भरने की उम्मीद मानसून को देखते हुए लग रही है। अभी जलस्तर 458.90 मी हो चुका है। 100% भरने पर आसपास के किसानों को भरपूर पानी सिंचाई के लिए मिलेगा।लगातार जलस्तर बढ़ रहा है कुछ दिनों में चैनल को गेट खुलने की उम्मीद है।
राजकुमार पंडौले कार्यपालन यंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811