Let’s travel together.

स्कूली वैन सड़क हादसे का शिकार, पुलिया से नीचे गिरी, 14 स्कूली बच्चे और एक शिक्षिका घायल

0 68

– ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

-स्कूल संचालक पर मामला दर्ज हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक स्कूली जीप में पलट जाने से उसमें एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। यह सड़क हादसा पोहरी-बैराड़ रोड पर शुक्रवार सुबह की सुबह हुआ। बताया जाता है कि प्रथा विद्यापीठ स्कूल बैराड़ की टाटा सूमो वैन एमपी- 07 एचए 6887 अचानक पलट गई। इस स्कूली जीप में करीब 16 बच्चे सवार थे। स्कूली बच्चों से सवार ये जीप अचानक पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक शिक्षिका और 14 से अधिक बच्चे घायल हुए। इनको शिवपुरी जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल बच्चों से मिलने के लिए पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह अस्पताल पहुंचे। हादसे में घायल कार्तिक जाटव की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया-

बताया जाता है कि यह हादसा जब हुआ जब यह स्कूली जीप अपने स्कूली बच्चों को कुछ गांवों से एकत्रित कर अपने स्कूल ला रही थी। वैन में एलकेजी से लेकर 7 वीं कक्षा तक के बच्चे सवार थे। हादसे में एक शिक्षिका और 14 से अधिक बच्चे घायल हुए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बैराड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल बच्चों और शिक्षिका को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया और बाद में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया।

इस हादसे में घायल बच्चों के नाम-

इस हादसे में रिया पिता विनोद धाकड़ (6), कृष्णा पिता दयाराम जाटव (14), विनायक पिता वीरेन्द्र धाकड़ (6), दिव्यांश पिता मनीष धाकड़ (11), कार्तिक पिता मनीष धाकड़ (9), शेंकी जाटव पिता सिरनाम जाटव (12), श्रृष्टि जाटव पिता दीवान जाटव (8), राज जाटव पिता दीवान जाटव (6), हेमंत जाटव पिता दारा सिंह (12), सौम्या जाटव पिता धर्मेंद्र जाटव (7), योगेंद्र जाटव पिता दयाराम (12), मोहनी पिता विनोद (11), आयुष्मान पिता विनोद (5)। वहीं, शिक्षिका सिंकी ओझा पिता रामस्वरूप (19) भी घायल हुई हैं। इसके अलावा वैन में स्कूल संचालक का भाई ब्रजेश जाटव और एक ड्राइवर भी सवार था।

स्कूल संचालक पर मामला दर्ज हुआ-

बताया जाता है कि हादसे के समय स्कूली जीप का मूल ड्राइवर मौजूद था, लेकिन स्कूल संचालक दीवान जाटव ने स्वयं वाहन चलाया। बताया गया कि दीवान की बाइक पंक्चर हो गई थी, जिसके बाद उसने ड्राइवर को हटाकर वैन ड्राइविंग संभाल ली। बैराड़ थाना प्रभारी रवि शंकर कौशल ने बताया कि पुलिस ने स्कूल संचालक दीवान जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811