विनोद साहू बाड़ी रायसेन
शनिवार को मध्यप्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान किसान नेता युद्धवीर सिंह ठाकुर व नगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष ठाकुर से दर्जनों किसानों के साथ बकतरा रोड़ से रैली निकाली और तहसील कार्यालय में तहसीलदार विक्टर रोजेस्ट को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने भाजपा सरकार को किसानों के विरुद्ध और व्यापारियों की सरकार बताते हुए कहा कि आज पूरे मध्यप्रदेश में खाद यूरिया की कृतिम कमी पैदा कर व्यापारियों को बेची जा रही हैं और किसान 1700 में डीएपी और यूरिया की बोरी पांच सो रुपये में लेने को मजबूर कर दिया। अगर सरकार नहीं चेती तो भोपाल में प्रदेश भर के किसानों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।