Let’s travel together.

इशारों इशारों में हुई सांदीपनि स्कूल (सीएम राइज) की गुणवत्ता की जांच 

0 572

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग की टीम मय केन्द्रीय परिक्षण प्रयोगशाला की गाड़ी व एमपीआरडीसी की टीम ने की जांच
विनोद साहू बाड़ी रायसेन

जिले बाड़ी में बन रहा सांदीपनि स्कूल
(सीएम राइज) की समयावधि ढेड़ साल अधिक होने के बाद भी ठेकेदार के चेहरे न सिलवट दिखाई दे रही और न गुणवत्ता में सुधार हो रहा ।
बीस फीसदी काम बचा हैं और इसी में ठेकेदार की मनमानी चरम पर हैं विगत दिनों न्यूज़ चैनल और अखबारों में प्रमाणित खबरें प्रकाशित की जिसकी गूंज राजधानी में गूंजी और भोपाल से लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और एमपीआरडीसी की अधिकारी सोनाली सिंन्हा की टीम की आने की जानकारी मिलने पर स्थानीय पत्रकारों की टीम सीएम राइज स्कूल पहुंची और गेट पर मौजूद चौकीदार ने बताया कि ठेकेदार साहब ने अभी किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं दी ।

जब टीम निरिक्षण कर बाहर निकली तो मुख्य अभियंता मीडिया से बचकर गाड़ी में बैठ गए और उनकी जगह उनके सहयोगी ने जो जवाब दिए बह मंजे हुए ठेकेदार की तरह बोलते रहे । उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहां कि आप लिखकर दीजिए हम देखते जब उनसे कहा कि सर आप पुनः हमारे साथ चलिए हम आपको गुणवत्ता दिखाते हैं लेकिन बह टाल गये । इससे यह स्पष्ट हो जाता कि शासकीय अधिकारी जिनके ऊपर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की जिम्मेदारी है बह अघोषित ठेकेदार के पार्टनर की भूमिका निभा रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811