Let’s travel together.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

0 382

रायसेन । कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एन.मांडरे मार्गदर्शन में विकासखंड बेगमगंज के फ्लोराइड प्रभावित ग्राम माला, गोपालपुर, सागौनी,पीलपहाड़ी, एवं कोकलपुर के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की टीम में डॉक्टर एमडी भारती जिला फ्लोरोसिस नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम के डॉक्टर बब्लू साहू के साथ संयुक्त रूप से टीम द्वारा बच्चों का फ्लोरोसिस परीक्षण किया गया।

जिसमें कई बच्चे संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से ग्रसित मिले जो बच्चे प्रभावित मिले उनका यूरीन सैंपल टेक्नीशियन डेनिस जार्ज के द्वारा लिया गया एवं जो बच्चे जिस स्रोत का पानी पी रहे हैं उनके पानी का सैंपल लिया गया जिनकी जांच जिला फ्लोरोसिस लैब जिला चिकित्सालय में की जाएगी।

 

साथ ही सभी संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से प्रभावित बच्चों को चिन्हित कर लिया गया एवं आवश्यक उपचार के रूप में टीम द्वारा कैल्शियम विटामिन सी एवं मल्टीविटामिन की दवाइयां उपलब्ध कराई गई साथ ही डॉ भारती के द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूल शिक्षकों तथा बच्चों को विस्तार से फ्लोरोसिस बीमारी के बारे में पेंपलेट पोस्टर के माध्यम से बताकर जागरूक किया एवं फ्लोरोसिस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए ।

जिसमें बताया गया कि दवाइयों के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में दूध दही एवं हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें एवं पीने के पानी में 1 पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में ना करें अगर आप 1पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में करते हे व्यक्ति फ्लोरोसिस से ग्राशित हो सकता हे जिसमें तीन प्रकार के फ्लोरोसिस रोग हो सकते हे डेंटल फ्लोरोसिस, स्केलटन फ्लोरोसिस एवं नॉन स्केलटन फ्लोरोसिस रोग हो सकते हे इस मौके पर शिक्षक एवं ग्रामीण जनों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ एएनएम आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वन विभाग के कर्मचारियों ने मुरैना वनमंडल में पदस्थ रहे वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला     |     सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम गढ़ी में जागरूकता अभियान आयोजित     |     विधायक की अधिकारियों को नसीहत धरातल करें काम     |     सब जेल गौहरगंज में जेल चिकित्सालय का शुभारंभ,बंदियों को मिलेगा प्राथमिक उपचार का लाभ     |     मंडीदीप सिविल अस्पताल में भगवा पार्टी ने भेंट की चिकित्सा मशीनें, फल वितरण कर दिया सेवा का संदेश     |     अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष  से मिले ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी     |     पावर प्लांट से पाँच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार – उप मुख्यमंत्री     |     शराब में खुलकर लूट, सब्ज़ी में मोलभाव:शहर में ठेकेदारों की मनमानी पर चुप क्यों सिस्टम?     |     संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित     |     SATI पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों की 12 वें दिन भी हड़ताल जारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811