Let’s travel together.

विकास समिति की बैठक सम्पन्न, उठे शहर के विकास और स्वच्छता के मुद्दे

0 81

रायसेन। जिला विकास समिति की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी दिनेश अग्रवाल ने की। इसमें पर्यावरण, स्वच्छता और नगर विकास को लेकर कई अहम सुझाव सामने आए। खासतौर पर फुटपाथ निर्माण, श्मशान घाटों का कायाकल्प और तालाबों के सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई।

समिति अध्यक्ष हरीश मिश्र ने कहा कि परिषद को अब ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा “शहर को अतिक्रमण से बिना भेदभाव मुक्त किया जाए। श्मशान घाट सिर्फ अंतिम संस्कार स्थल न रहकर आध्यात्मिक केंद्र बने। मिश्र तालाब और पूरन तालाब का सौंदर्यीकरण निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता से संवाद कर करना चाहिए।”

बैठक में पी.के. चावला ने कहा कि संकल्प और सकारात्मक सोच से ही व्यवस्था बदल सकती है। “जब तक निर्णय लेने का अधिकार सीधे जनता के हाथ में नहीं होगा, तब तक शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के सवाल जस के तस रहेंगे।

मनोज कुशवाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा रायसेन किले पर विकास संबंधी बैठक आयोजित करने की घोषणा का स्वागत किया और इसे जिले की प्रगति की दिशा में बड़ा कदम बताया।

नागरिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए दीपक ठाकुर बोले“कानून तो अच्छे हैं, लेकिन उनकी अवहेलना होती है। नागरिक अधिकार तो मांगते हैं, पर कर्तव्य निभाने में पीछे रहते हैं। जिला चिकित्सालय की दीवारों पर गंदगी फैलाने वाले लोग अपने अधिकार मांगते हैं और कर्तव्य भूल जाते हैं, इसलिए गंदगी करने वालों के बीच जागरूकता जरूरी है।

कोषाध्यक्ष हरित विश्वकर्मा ने बताया कि गणपति विसर्जन तक कदंब वृक्षारोपण अभियान चलेगा, उसके बाद पितृपक्ष में पितरों के तर्पण के साथ कदंब वृक्षों में जल के तर्पण की अपील की जाएगी। 24 अगस्त से 2 अक्टूबर तक नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क से जुड़े मामलों में विधि अनुसार कार्रवाई होगी। साथ ही गणेश उत्सव के दौरान नागरिकों से अपील की जाएगी कि वे इसे केवल उत्सव नहीं, बल्कि “अनुष्ठान” के रूप में मनाएं।

बैठक में दिनेश अग्रवाल एवं नीलेन्द्र मिश्र को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया ।
बैठक में संघर्ष शर्मा ( सचिव) , अमित ठाकुर (प्रवक्ता ), गोपाल साहू , राधेश्याम विश्वकर्मा , भूपेंद्र विश्वकर्मा , मुकेश यादव , संजू सोनी , प्रवेश ठाकुर , उपस्थित रहे ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811