Let’s travel together.

11 वाँ प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान समारोह 20 अगस्त को होगा आयोजित

0 170

– हाईकोर्ट जज न्यायमूर्ति माननीय हृदेश जी होंगे मुख्य अतिथि
– पूर्व कलेक्टर ओ.पी. श्रीवास्तव आध्यात्मिक चेतना की जागृति और मानवीय मूल्यों के संवर्धन के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान 2025 को करेंगें सुशोभित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

विख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार की जयंती पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान समारोह का 11 वाँ संस्करण 20 अगस्त 2025 को सायं 06:30 बजे नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में आयोजित होने जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उक्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट खंडपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्ति माननीय हृदेश जी की गौरवपूर्ण उपस्थिति होगी. कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि शिवपुरी जिला न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय राजेंद्र प्रसाद सोनी जी होंगे। समारोह की अध्यक्षता मध्यप्रदेश हाईकोर्ट खंडपीठ ग्वालियर में मध्यप्रदेश शासन के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेंद्र सिंह करेंगें।
समाज में शिक्षा, सामाजिक कार्यों, सेवाकार्यों और मानवीय मूल्यों के संवर्धन की दृष्टि से अहर्निश उत्कृष्ट सेवा-कार्य करने वाले सेवाभावी व्यक्तित्वों का इस आयोजन में प्रतिवर्ष सम्मान किया जाता है। प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान 2025 इस वर्ष शिवपुरी जिले में बतौर कलेक्टर पदस्थ रहे और हाल ही मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका को आमजन के बीच गहरे विश्वास और मानवीय संवेदनाओं से अनुप्राणित होकर निर्वहन करने के योगदान के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर निरन्तर साहित्य सृजन, रचनात्मक लेखन, नियमित व्याख्यानों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना जागृत कर मानवीय मूल्यों के संवर्धन की दिशा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि शासकीय पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में पदस्थ रहकर 41 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श प्राध्यापक के रूप में एकनिष्ठ साधना का समर्पित जीवन जीने वाले और अंचल के विद्यार्थियों के जीवन निर्माण के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर देने वाले प्रोफ़ेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार का 06 जून 2015 को देहावसान हो जाने के बाद से उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए इस सम्मान समारोह की शुरुआत शिवपुरी शहर में उनके शिष्यों द्वारा की गयी है। समाज में शिक्षा, सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन की दिशा में निरंतर मौन भाव से कृतसंकल्पित होकर सेवा-कार्य करने वाले कर्मनिष्ठ आदर्श व्यक्तित्वों का सम्मान करने की यह शुरुआत अगस्त 2015 से की गयी है। इस वर्ष यह 11वाँ समारोह है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811