Let’s travel together.

नगर भर मे हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस .लहराया तिरंगा

0 152

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर भर मे शासकीय अशासकीय सहित घर घर तिरंगा लहरा उठा स्कूली छात्रों की निकली रैली तो अनेक स्थानों पर  विभिन्न कार्यक्रम हुए।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस ऐतिहासिक स्थल पर राष्ट्रीय गानों की चारों ओर गूंज सुनाई दी तथा सीएमराइज स्कूल सहित सभी शासकीय अशासकीय विद्यालय के छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली रैली में हजारों की संख्या में छात्र शामिल हुए ।इसके साथ ही नगर भर के हर घर तिरंगा लहराता दिखाई पडा नगर पूरी तरह तिरंगा मय हो गया इसके साथ ही नगर में हर तरफ राष्ट्रीय गीतों की धुन सुनाई दी अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तो अनेकों फौजियों का सम्मान भी किया गया ।

नगर परिषद कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर  उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित पार्षद एवं सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित सभी अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।जनपद पंचायत में अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया तथा सीईओ ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया ।थाना परिसर मे थाना प्रभारी ने ध्वज को सलामी दी इसके साथ ही गेटवे रिट्रीट मे प्रबंधक स्तूप परिसर में स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो संग्रहालय में अधीक्षण तहसील मे तहसीलदार बैको मे बैंक प्रबंधन सभी विभाग अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया ।

बसस्टैंड परिसर में संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश जोशी ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सभी पत्रकार उपस्थित रहे ।इसके साथ ही हर स्थानों पर मिष्ठान वितरण किया गया तथा वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला ।इसके साथ ही अनेक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकें भी दिखाई दी .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |     साहित्य के सभी रसों का आस्वादन कराने वाला है रामचरितमानस ग्रंथ- प्रज्ञा भारती     |     सरकारी स्कूलों के मर्जर पर तत्काल रोक लगे शिक्षकों के खाली पदों को तुरंत भरा जाए छात्राएं पढाई छोड़ने को हो रही हैं मजबूर-अजय सिंह     |     मेढकी गांव में मूंग चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हलाली डैम 62 प्रतिशत भराव की ओर, दो अच्छी बारिश में 100% भर सकता है जलाशय     |     बस किराया बढ़ने से आमजन परेशान, विद्यार्थियों की जेब पर भी बढ़ा बोझ     |     दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम     |     बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुनः कराया गया सकुशल दाखिल     |     रक्तदान से मजबूत होगा विश्व बंधुत्व, तिल्दा में 21 अगस्त को रक्तदान महाअभियान     |     जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811