– पद संभालते ही नगर को दी सौगात
– लाख की राशि तत्काल की जमा
– स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास बनेगा हिउस का कार्यालय
विनोद साहू बाड़ी रायसेन
नगर में हिंदू उत्सव समिति का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2006 में हुआ इसमें नगर के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही दशहरा पर्व मनाने के लिए समिति के संस्थापक सदस्य दो वर्ष के लिए सदस्यों में ही अध्यक्ष का चयन करते थे ।
घोषणा होने के बावजूद नहीं होती थी पूर्ण।
हिंदू उत्सव समिति के संस्थापक सदस्यों की जिम्मेदारी होती हैं कि बह त्यौहारों के साथ ही समिति के अस्तित्व की भी रक्षा करें । दस साल से हिन्दू उत्सव समिति विश्वास में धोखा खा रही थी ।
संस्थापक सदस्य की मांग हुई पूर्ण।
इस बार संस्थापक सदस्यों ने मन बनाया कि जो भी अध्यक्ष बनेगा बह तीस बाय पचास पर पूर्ण उसके खर्चे से भवन निर्माण करके देगा।
इस पर उपस्थित सदस्यों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार जोधा सिंह अटवाल ने विचार विमर्श कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास तीस बाय पचास का भवन निर्माण करके हिंदू उत्सव समिति के नाम रजिस्ट्री करने का वायदा किया ।
इस बार के निर्णय से उपस्थिति जन समुह में हर्ष और संस्थापक सदस्यों के लिए एक बैठक व कार्यालय मिलने का सपना साकार हुआं ,