Let’s travel together.

युवक ने नशे की हालत में लगाई आग और लटक गया फांसी के फंदे पर हुई मौत

0 142

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम गेहूंरास में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें एक युवक ने नशे की हालत में पहले तो आग लगाई फिर फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई आग से वह 50 प्रतिशत के करीब जला हुआ पाया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
‌ आपको बता दें कि गेहूंरास निवासी बृजेंद्र सिंह पिता लाल सिंह उम्र कारी 25 साल सीताराम अहिरवार के साथ सुबह 8 बजे खेत पर दवाई छिड़कने गया था और रात करीब 8 बजे घर वापस आया तो काफी शराब पिए हुए था माता-पिता भाई बहन को गालियां दी मारपीट की माता-पिता डर के कारण घर से निकाल कर पलोहा चले गए। बृजेंद्र का चाचा बबलू घर आया तो देखा कमरे में आग लगी थी आसपास के लोगों ने आकर आग बुझाई तत्काल पुलिस को सूचना दी । घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर देखा कि आग के कारण मृतक करीब 50 प्रतिशत जल गया था उसके हाथ आदि जल गए थे जिस रस्सी से फंदा लगाया था व जिस्म के अन्य भाग भी जल गए थे जिस रस्सी से फंदा बनाकर वह लटका था वही भी जलकर नीचे गिर गई थी जिसकी वजह से शव नीचे डला मिला। पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव को पीएम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है क्योंकि मामला आग लगने और फांसी के फंदे पर झूलने का सामने आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811