Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय में झण्डा वितरण कार्यक्रम, छात्रों ने निकाली रैली

0 68

सांची रायसेन । भारत सरकार के “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान” के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान को बडेव उत्साह से लागू किया है। इसी कड़ी में साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्कूल कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कई रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियाँ हो रही हैं जिनमें
• तिरंगा आधारित कला और रंगोली प्रदर्शन: कॉलेज परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाना, रंगोली बनाना।
• पत्र लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: तिरंगे के इतिहास और महत्व पर आधारित प्रतियोगिता
• तिरंगा यात्रा और बाइक रैली: कॉलेजों में NCC और NSS यूनिट्स के माध्यम से तिरंगा रैली
• सेल्फी विद तिरंगा: तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड

साँची विश्वविद्यालय में इसी कड़ी में सभी छात्रों और कर्मचारियों को झंडा वितरित किया गया। झंडा वितरण प्रभारी कुलगुरु प्रो नवीन कुमार मेहता और कुलसचिव श्री विवेक पाण्डे द्वारा किया गया। झण्डा वितरण के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर में रैली भी निकाली गई। सभी शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811