Let’s travel together.

राष्ट्रीय तिरंगा की शान ना जाने पाए भले ही प्राण चले जाएं- शिवराज सिंह चौहान

0 176

रात्रि 8 बजे रायसेन पहुंची तिरंगा वाहन रैली का हुआ जगह जगह स्वागत

सी एल गौर रायसेन

विदिशा के माधवगंज से तिरंगा वाहन रैली शुरू हुई जो पर्यटन स्थल सांची आई जहां जगह-जगह ग्रामीण अंचल के लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया, इसके पश्चात तिरंगा यात्रा रायसेन नगर सीमा गोपालपुर आई जहां भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया इसके साथ ही नगर में 7:45 बजे रात को नगर के महामाया चौक पर तिरंगा यात्रा पहुंची।

इस अवसर पर यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और भारत की पहचान है इस तिरंगा की शान ना जाने पाए भले ही प्राण चले जाएं उन्होंने कहा कि विदिशा से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा को लगभग 8 घंटे का समय हो चुका है रास्ते में भाई बहनों नागरिकों का जो प्रेम मिला उससे मैं अभी भूत हूं। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा ही नहीं देशभक्ति की लहर है, उन्होंने कहा कि हमारा भारत एक गौरवशाली विकासशील देश हैं आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है, हमारा भारत बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने पहलगांव घटना के बारे में कहा कि हमारे लोगों को आतंकवादियों द्वारा मार दिया गया इसका बदला भी हमने लिया और आतंकवादियों को भी मौत के घाट उतार दिया गया, आज का आधुनिक भारत है धन्य भारत के वीर जवान जिन्होंने वीरता का परिचय दिया जिन्होंने हमें मारा हमारे देश की सेना ने उन्हें मार दिया। आपने देखा है किस प्रकार से हमारे प्रधानमंत्री जी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुश्मनों के होश उड़ा दिए। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता पंडित जवाहरलाल नेहरू की ही देन है। श्री चौहान ने कहा कि किसान भाइयों आप चिंता नहीं करना मैं तुम्हारे साथ हूं । उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने का लोगों से आह्वान किया एवं अंत में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए सभी को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम से पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने विचार व्यक्त किए।

मंच पर श्रीमती साधना सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, विधायक सुरेंद्र पटवा, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, बासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय  के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक     |     विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811