केंद्रीय रक्षा मंत्री ने गौहरगंज तहसील में औबेदुल्लागंज के उमरिया में 148 एकड़ में रेल कोच फैक्ट्री का किया भूमिपूजन
विजी लवानिया,गौहरगंज, रायसेन
मिनी पंजाब कहे जाने वाले उमरिया को नई सौगात मिली है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ₹1800 करोड़ की लागत से रायसेन जिले के उमरिया में निर्मित होने वाली बीईएमएल रेल हब का निर्माण का भूमिपूजन किया। उक्त अवसर पर सेकड़ो की भीड़ रक्षा मंत्री का स्वागत करने आई एवं करकश तालियों की ध्वनि से अभिवादन किया।

बता दें कि उक्त अत्याधुनिक फैक्ट्री का नाम ब्रह्मा दिया गया है। बीईएमएल लिमिटेड रक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के अधीन एक श्रेणी “ए” सार्वजानिक क्षेत्र का उपक्रम है। रेल सूचना, प्रशासन तथा इलेक्ट्रोनिक एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लाईव आकर जानता को सम्बोधित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीईएमएल ने भारत की रेल निर्माण क्षमता को मजबूत किया है। मध्य प्रदेश में विश्वस्तरीय ग्रीनफील्ड परियोजना का शिलान्यास किया जायेगा।

उन्होंने कहा रक्षा क्षेत्र में हम भारत की धरती पर भारतवासियों के हाथो से रक्षा सामान बना रहे हैं वहीं, रक्षा उत्पन्नन कर देश के बाहर भी निर्यात कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि 24 हज़ार करोड़ का रक्षा सामग्री हम एकपोर्ट कर रहे हैं। रक्षा से सम्बंधित सभी सामग्री हम बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर मारने वालों का इंतज़ाम कर दिया है। हम धर्म पूछकर मारने वालों का घर्म नहीं कर्म देखकर मारेंगे।
रक्षा मंत्री ने रामायण का प्रसंग सुनाया। हनुमान जी ने माता सीता को बोला कि “जिन्होंने मुझे मारा उन्हें मैंने मारा” हम निर्दोष का खून नहीं बहने देंगे, ईंट का जवाब पथ्थर से देंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने मंच साँझा किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गौहरगंज तहसील के औबेदुल्लागंज नप. के उमरिया वार्ड की पठार का 148 एकड़ का भूमिपूजन किया जा चुका है। 18 सौ करोड़ की लागत से उक्त फैक्ट्री का निर्माण कार्य किया जाना है। फैक्ट्री लगने से दावा है कि 5 हज़ार रोज़गार उत्पन्न होंगे।