Let’s travel together.

विद्यार्थियों ने क्लाउड किचिन कॉन्सेप्ट को समझा

0 222

भुट्टे के पकोड़े और पोटेटो ट्विस्टर रहे आकर्षण का केन्द्र

भोपाल।बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल मे स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय रोजगारोन्मुखी प्रदर्शनी सह कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद,जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार एवं प्राचार्य डॉ. संजय जैन द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. प्रतिभा डेहरिया ने बताया कि इस अवसर पर खाद्य सामग्री, गृहसज्जा सामग्री, कपड़े, साड़ियाँ, बैग, गृह उद्योग से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाये गये थे, जिसमें सर्वाधिक लोकप्रिय क्लाउड किचिन कॉन्सेप्ट रहा, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने जाना कि कैसे हम घर पर अच्छी खाद्य सामग्री बनाकर जोमेटो, स्वीगी आदि ऑनलाइन माध्यमों से ग्राहकों तक पहुँचा सकते है। इस अवसर पर भुट्टे के पकोड़े, पटेटो ट्विस्टर, साबूदाना बडा़, पानीपूरी, दाल पकवान, इडली, डोसा, साँभर बड़ा, शुगर फ्री केक, बड़ी पापड़, जीरामन के काउंटर पर काफी भीड़ देखी गई ।

स्वरोजगार के अंतर्गत मेंहदी लगाना, कागज और कपड़ों से आकर्षक फूल गुलदस्ते तैयार करना, कागज पर मांडना आर्ट वर्क के माध्यम से पेंटिग तैयार करना जैसी सामग्रियाँ इस स्वरोजगारोन्मुखी मेले का आकर्षण रही । इस अवसर पर साड़ियाँ, बेडशीट, साड़ियों पर आर्टवर्क, कपड़े के थैले आदि के स्टॉल भी लगाये गये थे । महाविद्यालय में इस रोजगारोन्मुखी प्रदर्शनी सह कार्यशाला के अवसर पर उत्साह का वातावरण था तथा कई स्टॉल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वप्रेरणा से लगाये । इस उद्देश्यपूर्ण आयोजन में सहभागिता कर अतिथि डॉ. मथुरा प्रसाद एवं श्री बारेलाल अहिरवार जी ने महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी तथा भविष्य में इस तरह के और आयोजन करने हेतु प्रोत्साहित किया । प्राचार्य डॉ. संजय जैन सभी स्टॉल लगाने वाले उद्यमियों एवं छात्र-छात्राओं को सहभागिता करने पर धन्यवाद दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811