Let’s travel together.

विद्यार्थी परिषद ने विधायक ठा. रामपाल सिंह को रोककर महाविद्यालय की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

0 155

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी के द्वारा नगर के बजरंग चौराहे पर पूर्व मंत्री एबं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह को रोककर शासकीय महाविद्यालय से संबंधित मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा। विद्यार्थी परिषद के ज्ञापन में उल्लेख है कि तहसील सिलवानी के एकमात्र शासकीय महाविद्यालय में यूजी एबं पीजी के विषय न होने के कारण सिलवानी ब्लॉक के संपूर्ण छात्र छात्राओं को तहसील के बाहर जाना पड़ता है जिससे जिन छात्र छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती वह अपनी आगे की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है इस समस्या को लेकर पिछले वर्ष विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा सिलवानी विधायक को अवगत करा चुके है परंतु आज समय तक उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की गयी बल्कि नाम मात्र आस्वासन देकर टाल दिया गया । ज्ञापन में निम्न मांगे कुछ इस प्रकार है:- 1. शासकीय महाविद्यालय के लिए नवीन बिल्डिंग की स्वीकृति जल्द से जल्द करवाई जाए। 2. मुख्य मार्ग से कॉलेज तक सीसी रोड निर्माण कराया गया था परंतु वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया पुनः सी सी रोड की स्वीकृति एवं उच्च गुणवत्ता निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। 3. महाविद्यालय यू.जी.- बीएससी एवं पीजी के विषय नए सत्र से बढ़ाए जाए। 4. महाविद्यालय की बिल्डिंग में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। अतः ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग पूरी नहीं की गई तो बीस दिवस के अंदर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन एवं कॉलेज में तालाबंदी करेंगी उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एबं प्रशासन की रहेगी। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचार्य से संबंधित शिकायत भी की गई है प्राचार्य को निलम्बित करने की माँग पर कार्यकर्ता अड़े रहे जिस पर सिलवानी विधायक द्वारा निलंबित कराने का आश्वासन भी दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में हीरेंद्र यादव, संयम सराठे, जय यादव, अंत्योदय पांडेय, राकेश जाटव, वरुण चौरसिया, हेमंत साहू, राज ठाकुर, अर्पित राय, सुमित शाक्या आदि महाविद्यालय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811