देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
इन दिनों क्षेत्र भर मे बिजली समस्या से लोग जूझ रहे हैं तथा इन दिनो बरसात थमने से किसानों को अपनी फसलों में पानी देने बिजली रुला रही हैं ।इससे नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा तथा बिजली दफ्तर का घेराव कर डाला एवं दफ्तर मैं बैठे बिजली कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला जड दिया बिजली अधिकारी एवं पुलिस के समझाने पर किसान शांत हो सके।
जानकारी के अनुसार आज नगर में स्थित बिजली दफ्तर पर क्षेत्र भर के किसानों का तब गुस्सा फूट पड़ा जब इन दिनों बारिश थम गई तथा किसानों की धान एवं सोयाबीन की फसलों में पानी की आवश्यकता पड रही हैं जबकि किसानों को कनेक्शन के नाम पर पहले ही मनमानी राशि मंडल द्वारा जमा करवा ली जाती हैं बावजूद इसके जब किसानों को अपनी उपज उगाने के लिए बिजली की आवश्यकता होती हैं तब बिजली मात्र चौबीस घंटे में छै घंटे ही मिल पाती हैं जबकि बारिश थम गई इसके साथ ही बिजली भी थम गई तब किसान कैसे अपनी उपज उगा सकेगा सवाल खडा हो रहा है मंडल अधिकारी ध्यान देने की जहमत नहीं उठा पा रहे है हालांकि सरकारें किसानों को हर समय मदद की धींगे भर रही हैं दूसरी तरफ स्थिति बिगड़ रही हैं ।बिजली की बिगड़ी व्यवस्था से आक्रोशित बांसखेडा सरचंपा चिरोली ऐरन सहित अनेक गांव के किसानों ने सांची स्थित बिजली दफ्तर का जमकर घेराव कर डाला तथा बिजली दफ्तर में बैठे कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाया गया परन्तु कर्मचारियों का वही जबाब साहब नहीं है कहने पर किसान और भडक गए तथा सभी कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाल दिया एवं दफ्तर में ताला जड़ दिया ।सूचना मिलते ही मंडल अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची तब किसानों की नाराजगी का सामना करना पडा तब अधिकारियों ने किसानों को समझाया कि बडी लाईन मे बार बार फाल्ट आते है जिससे समस्या खडी होती हैं हम जल्दी ही समस्या को ठीक कर किसानों को समय पर बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहे हैं पुलिस ने भी किसानों को समझाया तब कहीं जाकर किसानों का गुस्सा शांत हो सका तब दफ्तर खोला जा सका।
इस मामले में इनका कहना है
फाल्ट होने से समस्या बन गई थी जिससे किसानों को बिजली आपूर्ति में परेशानी खडी हो गई थी हमने ठीक करा दिया गया है तथा हम कल स्वयं बिजली से प्रभावित गांवों में अपनी टीम के साथ पहुंच कर किसानों के बीच रहेंगे तथा हर हालत में किसानों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की जायेगी ।
मनीष श्रीवास्तव जेई वि वि कंपनी सांची