– एक वर्ष से कस्बा बम्होरी उप स्वास्थ्य केंद्र में एक साल से डॉक्टर,उपचार के लिए ग्रामीण होते है परेशान
सिलवानी रायसेन।कस्बा बम्होरी के अंतर्गत ग्राम पोड़ी में मंगलवार को जंगल गए एक युवक पर भालू ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायला अवस्था में उसे ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मिलकर कस्बा बम्होरी उप स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करतोली के ग्राम पोड़ी निवासी भगवान सिंह आदिवासी मंगलवार को जंगल में गये थे तभी एक जंगली भालू ने उन पर जान लेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी बम्होरी की टीम फोर व्हीलर वाहन लेकर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल भगवान सिंह को बम्होरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां अस्पताल में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रिफर किया गया है भगवान सिंह की हालत नाजुक बताई और तत्काल भोपाल रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोग बताते हैं कि कस्बा बम्होरी के स्वास्थ्य केंद्र में एक वर्ष से डॉक्टर की पदस्थापना तो है, लेकिन वह किसी भी डॉक्टर पोस्टिंग नहीं हुई है
इसके चलते सैकड़ों ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया।