Let’s travel together.

मंडीदीप की होटलों में फल-फूल रहा देह व्यापार, पुलिस प्रशासन की सख़्ती के बाद भी नहीं रुक पा रहा!

0 416

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे औद्योगिक शहर मंडीदीप में इन दिनों होटलों में चल रहे देह व्यापार को लेकर भारी चर्चा है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर की एक दर्जन से अधिक होटलों में गुप्त रूप से सेक्स रैकेट संचालित हो रहे हैं, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन होटलों में दिन-रात संदिग्ध गतिविधियाँ देखी जाती हैं। अक्सर यहां बाहरी नंबर की गाड़ियाँ आती-जाती देखी जाती हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

हालांकि, यह कोई नया मामला नहीं है। पूर्व में भी मंडीदीप की कुछ होटलों में पुलिस द्वारा छापेमारी कर कई बार अनैतिक व्यापार का खुलासा किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कारोबार थमा नहीं है। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि कहीं न कहीं प्रशासन की मिलीभगत तो नहीं?

प्रशासनिक निष्क्रियता या मिलीभगत?

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस गतिविधि की पूरी जानकारी है!फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती। कई बार जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों द्वारा शिकायत करने के बावजूद, न तो कोई स्थायी कार्रवाई होती है! और न ही इन होटलों पर निगरानी रखी जाती है।

महिला सुरक्षा पर सवाल
इस तरह के अनैतिक धंधे सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसले समाज के लिए एक बड़ा संकेत हैं! कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं बरती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

जनहित में अपील

सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडीदीप की होटलों की तत्काल जांच की जाए, सेक्स रैकेट में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जाए और होटल मालिकों के लाइसेंस रद्द किए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811