Let’s travel together.

नहीं हो पाया सी एम राइज स्कूल का निर्माण पूरा,दीवारों में पड़ी दरारें

0 283

जानकारी पटल की स्याही सूख गई, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ
– हेंडओवर करना था 29. 03.2024 ढेड़ साल की देरी ,2022में हुआ था निर्माण शुरू
दीवालें दरक रही बगैर सीमेंट के घोल के फर्श पर लग रही टाइल्स

मप्र भवन विकास निगम बना रहा स्कूल

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवार व मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए जेएनयू की तर्ज पर सीएम राइज स्कूल की परिकल्पना की एक सीएम राइज स्कूल ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के दस स्कूलों को बंद किया गया लेकिन यह भवन भी सरकार की निगरानी न होने से भ्रष्टाचार का भवन बन गया।

दीवारों ने छोड़ी जगह
इस बार दो दिन की बारिश में सीएम राइज स्कूल की दीवारों में दो दो इंच की दरारें आ गई जिसकी जानकारी लोगों ने दी और पत्रकारों की टीम सीएम राइज स्कूल पहुंची वहां मौजूद कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की इससे लोगों की शिकायत पर मोहर लगी हमारी टीम ने पूरा कबरेंज किया। जगह जगह दीवारों पर थेगड़े लगाएं जा रहे थे फर्श पर टाइल्स बगैर सीमेंट के घोल के ही बिछाई जा रही थी । किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने फोन नहीं उठाया और न मौके पर कोई इंजीनियर मिला जो बताता कि यह किस तकनीकी से टाइल्स लगा रहे हैं ।


मोहन यादव सरकार ने नाम बदला तो लेकिन गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया।
सीएम राइज स्कूल का नाम ऋषि संदीपनी के नाम पर रखा जो देखने पढ़ने में बहुत अच्छा लगता हैं लेकिन हकीकत अब बिल्कुल उल्टी नजर आ रही हैं ।
धरातल के निर्माण के समय ठेकेदार को इतनी जल्दी थी उसने दो जाल बिछाने की बजाय एक ही जाल बिछाया और सरिया में कंजूसी की जिसकी खबरें हमने उस समय प्राथमिकता से प्रकाशित की लेकिन भ्रष्ट तंत्र के आगे सब खबरें बौनी हो गई।
इसकी समयावधि भी समाप्त हो चुकी निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा हैं। जिससे लागत भी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार पोषित हो रहे हैं। इस अति महत्वपूर्ण शिक्षा के मंदिर में जमकर हुए भ्रष्टाचार की जांच होगी या यह भी भविष्य में नौनिहाल बच्चों के लिए काल साबित होगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811