Let’s travel together.

नर्मदाखंड केसरी स्व.देवकीनंदन शास्त्री जी के नाम पर संस्कृत पाठशाला प्रारम्भ

0 183

उदयपुरा रायसेन।ग्राम बारहकला में संस्कृत भाषा और गोसंवर्धन को समर्पित एक नई पहल हुई है। परम विद्वान पंडित देवकीनंदन शास्त्री ‘नर्मदा खंड केशरी’ के नाम पर शासकीय संस्कृत विद्यालय की शुरुआत की गई। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने विद्यालय का शुभारंभ किया

। यह रायसेन जिले का एकमात्र शासकीय संस्कृत विद्यालय है। इसकी पहल उनके शिष्य भरत सिंह राजपूत ने की। उ‌द्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय संत-महंतों, आचायों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसी मौके पर नर्मदा खंड केशरी गौशाला भवन का भी लोकार्पण हुआ। चौरास नर्मदा मंदिर महंत त्यागी जी महाराज, पागल बाबा और नेपाली बाबा ने संस्कृत उत्थान व गोसंवर्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए आशीर्वचन दिए। प्रधानाचार्य माधव भाटेले ने बताया कि अब तक 28 छात्रों ने प्रवेश लिया है।

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने विद्यालय और गोशाला के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। परिसर में वृक्षारोपण भी किया।इस दौरान नक्षत्र वाटिका के पौधे भी लगाए गए। सरपंच गुडपाल सिंह राजपूत और उनके प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह राजपूत, चतुर नारायण रघु, कुलदीप बिश्नोई, कमलेश पटेल, संजय रघुवंशी, अवधेश प्रताप सिंह, रामप्रकाश शास्त्री और महेश दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811