Let’s travel together.

फूटी पेयजल लाइन में भर रहा नाली का गंदा पानी, शिकायत के बावजूद भी नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान

0 86

गंदा पानी पीने को मजबूर रहवासी

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में नगर पालिका के पेयजल कर्मचारियों की लापरवाही का खामयाजा वार्ड वासियों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर कर रहा है नगर के पीराशाह मोहल्ला से मालीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते के साइड से गंदे पानी की नाली में से पाइप लाइन पेयजल सप्लाई हेतु डाली गई है । जगह-जगह से छेद हो जाने के कारण जब सप्लाई शुरू की जाती है तो फव्वारे की शक्ल में पानी फिकता रहता है जब सप्लाई बंद होती है तो गंदी नाली का पानी फूटी हुई पाइप लाइन में भर जाता है सप्लाई के साथ वही गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है शुद्ध पेयजल की बात करने वाली नगर पालिका के वायदों पर जल शाखा के कर्मचारी पानी फेरने में लगे हुए हैं वार्ड वासियों ने कई बार पार्षद से लेकर अध्यक्ष तक और सीएमओ को भी शिकायत की लेकिन आज तक 15 दिन बीत जाने के बावजूद सुधार नहीं कराया गया है 181 पर शिकायत करने पर भी जल शाखा के कर्मचारी पाइप लाइन का सुधार नहीं कर रहे हैं दूषित पानी के कारण वार्ड के लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं यदि कोई गंभीर बीमारी फैलती है तो इसका जवाबदारी कौन होगा यह प्रश्न लोगों के मन में पैदा हो रहा है।
नवागत सीएमओ से शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि अभी-अभी में आया हूं दिखवाता हूं कहकर बात को टाल दिया।
वार्ड वासियों ने पाइपलाइन के शीघ्र सुधार की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811