Let’s travel together.

6 करोड़ 65 लाख की सड़क 3 साल में भी बनकर तैयार नहीं, चार गांव के ग्रामीण हो रहे हैं बारिश में परेशान

0 100

– सबसे ज्यादा परेशानी पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल तक नहीं पहुंच पाते

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले
खेड़ा ,टपरा, पिपरई, काली टोर, मुनारा गांव में आजादी के 75 साल बाद भी सड़क की सौगात नहीं मिल पाई है। जबकि इन गांवों के लिए 3 साल पहले 6 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था 3 साल बीत जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा सड़क अब तक कंप्लीट नहीं हुई है।
सबसे ज्यादा परेशानी उन छोटे-छोटे बच्चों को होती है जो स्कूल तक पहुंचाने के लिए कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने 10 दिन पहले ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर सड़क नहीं बनने की शिकायत की है लेकिन उनकी शिकायत का भी अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। हरि सिंह लोधी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जो पुलिया बनाई गई है। वहां काफी नीचे बनी हुई है बारिश का पानी पुलिया के ऊपर से वह रहा है। ज्ञान सिंह लोधी,गोविंद लोधी,चैन सिंह जाटव, गणेश राम जाटव, गेंदा अहिरवार, आदि ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार बहुत धीमी गति से काम कर रहा है 3 साल गुजर गए लेकिन अभी तक रोड बनकर तैयार नहीं हुआ है जिस कारण हम सभी गांव के ग्रामीण बारिश में दीवानगंज, भोपाल, विदिशा, हाईवे तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब सड़क पर काम चालू हुआ था तो हमें लगा था कि अब हमें भी पक्की सड़क की सौगात मिल जाएगी लेकिन 3 साल गुजर गए सड़क की सौगात नहीं मिली।
बात दे कि देश की आजादी के 75 साल बाद बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने पक्की सड़क बनते हुए देख रहे थे। कई सालों से कच्चा और कीचड़ वाला मार्ग था। बारिश से पहले ही पांच गांव के ग्रामीण चार महीने का राशन लेकर घर में रखते थे। क्योंकि बारिश में इन गांवों के ग्रामीण पक्की सड़क तक नहीं पहुंच पाते थे। बारिश के समय में अगर कोई व्यक्ति या बुजुर्ग बीमार हो जाए या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना हो तो बहुत ही मुश्किल होता था कई बार तो बीमार हुए व्यक्ति को इलाज भी नहीं मिल पाता था और उसकी मौत हो जाती थी। पक्की सड़क नहीं होने के कारण पांचो गांव के ग्रामीण आजादी के 75 साल के बाद भी सड़क के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण हम पांच गांव के ग्रामीण बारिश में बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं ठेकेदार पर उचित कार्रवाई होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811