वीजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
मूंग उपार्जन की शुरुआत प्रदेश के कई जिलों में 07 जून से प्रारंभ हो गई लेकिन रायसेन के गौहरगंज तहसील में 16 तारीख से प्रारंभ हुई और 06 अगस्त को मूंग खरीदी समाप्त होने की जानकारी सामने आई है। शकुंतला वेयरहाउस पर तुलाई कर 14 तारीख से प्रारंभ हो गया था लेकिन नमी की मात्रा और अन्य समस्याओं को लेकर खरीदी प्रारंभ नहीं हुई थी। उक्त समस्या के संबंध में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने कल 15 तारीख को केंदीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास स्थल पहुंच कर उनके निजी सहायक को अवगत कराया।

इसके बाद 15 तारीख़ को उपार्जन कर रही संस्थाओं के अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी गौहरगंज खरीदी केंद्र पर पहुंचे इसके उपरांत तुलाई में आ रही समस्याओं को निराकरण कर तुलाई कार्य प्रारंभ किया गया। प्राप्त जानकरी के अनुसार तहसील में दो केंद्र बने हैं, जिसमें से दिवाटिया केंद्र 15 तारीख़ तक शरू नहीं हुआ है। किसान संगठन द्वारा मंडीदीप और उमरावगंज क्षेत्र में तोले केंद्र बढ़ाने की मांग की है जिससे समय रहते मूंग तुलाई कार्य पूर्ण की जा सके।