Let’s travel together.

जिला मुख्यालय के बार्ड चार के रहवासी प्रधान,सड़के हुई दलदल में तब्दील

0 187

–भाजपा सरकार में आमजन की नहीं हो रही कोई सुनवाई नगर पालिका प्रशासन एवं कलेक्टर को कई बार लग चुकी गुहार

– कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास ही वार्ड क्रमांक 4 का आम रास्ता दलदल में तब्दील

रायसेन।जिला मुख्यालय जिसमें कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा विराजमान है सामने ही नगर पालिका रायसेन का वार्ड क्रमांक 4 स्थित है जो गौरव गार्डन कॉलोनी के नाम से जाना जाता है यहां पर सभी रहवासियों ने नगरपालिका रायसेन में समस्त प्रकार के शुल्क जमा कर अपने-अपने निवासों का निर्माण कराया है यहां पर नगर पालिका परिषद द्वारा पेयजल हेतु पाइप लाइन तो प्रदत्त कर दी गई है लेकिन सड़क नाली बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। रहवासियों द्वारा पूर्व में कई बार नगर पालिका में पूर्व मंत्री डा प्रभुराम चौधरी एवं पूर्व तथा वर्तमान कलेक्टर को आवेदन पर आवेदन दिये लेकिन रहवासियों की फरियाद पर किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार को भी दिनांक 7.3.2025 को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के सामने ही सड़क एवं नाली निर्माण संबंधित आवेदन पत्र दिया जिसको मंत्री जी द्वारा कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के सुपुर्द कर दिया गया कलेक्टर द्वारा अनुभागीय अधिकारी मुकेश सिंह को प्रेषित कर दिया गया अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नगर पालिका रायसेन को आवेदन पत्र भेज दिया गया जो कि लंबित है जिसकी फाइल उपयंत्री आशुतोष सिंह के पास मौजूद है नगर पालिका उपयंत्री द्वारा प्लाट विक्रेताओं को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं प्रभारी मंत्री को आवेदन पत्र दिए लगभग पांच माह का गुर्जर हो चुका है लेकिन समस्या का निदान आज दिनांक तक भी नहीं हुआ। गौरव गार्डन कॉलोनी के रहवासियों का आवागमन रास्ते में फैली कीचड़ के साम्राज्य से होकर हो रहा है कीचड़ में स्लिप होकर आमजन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं भी समय से विद्या अध्ययन के लिए शालाओं में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं जिससे उनका भविष्य भी प्रभावित होने की संभावनाएं व्याप्त हैं क्योंकि रास्ते में अत्यधिक कीचड़ है और रास्ता गढढ़ों एवं दलदल में तब्दील हो गया है। गौरव गार्डन कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव के समय तो घर-घर जाकर वोट मांगते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद लौट कर भी नहीं देखते की कहां क्या समस्या है लेकिन मंचों के माध्यम से टेलीविजन के माध्यम से विकास की बातें जरूर की जा रही हैं। वार्ड क्रमांक 4 के रहवासी शासन एवं प्रशासन को आवेदन पर आवेदन दे चुके हैं लेकिन समस्या जैसी की तैसी सी बनी हुई है जब जब भी रहवासियों द्वारा कलेक्टर को आवेदन दिए गए हैं तब तब हीआमजन निराशा के साथ वापिस लौटे हैं भाजपा की सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है इससे तो ऐसा परिलक्षित हो रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। वार्ड पार्षद दीपक थोरात श्रीमती सारिका नेमा रोहित प्रजापति विशाल कुशवाह बत्ती लोधी उर्मिला सेन मंजू कुशवाह संतोष मालवीय रामगिरी गोस्वामी विजय वंशकार नारायण सिंह ठाकुर अखिलेश सोनी धनराज विश्वकर्मा धर्मेंद्र धाकड़ सहित कई रहवासियों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र सड़क एवं नाली निर्माण कराने के निर्देश जारी करने की कृपा करें जिससे घुटने घुटने कीचड़ से निजात मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811