Let’s travel together.

पुलिस ने बाइक चालक से दो किलो गांजा बरामद किया बाइक चालक, गिरफ्तार प्रकार  दर्ज 

0 107

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

सांची पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बाइक चालक का पीछा करते हुए उसकी बाइक सलामत पुर तिराहे पर रोककर पूछताछ की एवं उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास बेग मे दो किलो गांजा मिला उसे पकड़ कर सांची थाने लाया गया तथा पूछताछ की गई ।गाजा बरामद करते हुए युवक पर प्रकरण दर्ज किया गया है ।
जानकारी के अनुसार सांची पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर बडी मात्रा में गांजा ले जा रहा है ।इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।तब पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल बाइक सवार जो तेजी से बाइक चला रहा था पीछा करते हुए सलामतपुर तिराहे पर पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए बाइक को रोका ।तब बाइक सवार ने भागने की कोशिश की परन्तु वह कामयाब नहीं हो सका ।पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ कर पूछताछ की तथा उसके पास एक बेग था जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस भोंचका रह गई उसमे बडी मात्रा मे गांजा भरा हुआ था ।पुलिस बाइक चालक को अपने साथ लेकर थाने पहुंची जहाँ उससे सघन पूछताछ की गई ।तब उसने अपना नाम ज्ञान सिंह मीणा उम्र 53 पुत्र भंवर जी मीणा निवासी रमपुरा थाना बेरसिया जिला भोपाल बताया ।जब पुलिस ने गांजे की तौल की तो वह दोकिलो अवैध गांजा बरामद किया ।जिसकी कीमत 20000 हजार रुपये आंकी गई पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए गांजा बरामद किया एवं इसमे उपयोग की जाने वाली बाइक काले रंग की हीरो होंडा स्पेलेंडर एमपी जीरो फोर जेड एस 1738 को जप्त करते हुए एनडीपीएस अंतर्गत धारा 8/20 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया ।इस पूरे मामले में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी उपनिरीक्षक आनंदीलाल सूर्यवंशी स उ नि कमलसिंह ठाकुर स उ नि चंद्र पाल सिंह आर मिथुन सिंह ठाकुर आर शैलेंद्र सोलंकी सैनिक ब्रजेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ के लोग शामिल थे ।
उल्लेखनीय हैं इन दिनों जहाँ पुलिस समाज को नशा मुक्त अभियान चला रही हैं वहीं ऐसे समाज विरोधी समाज में विभिन्न तौर तरीकों से अवैध नशीली पदार्थों के कारोबार में लिप्त होकर अंजाम देने से नहीं चूक रहे है हालांकि पुलिस न केवल नशा मुक्त अभियान चला रही हैं बल्कि नशैले अवैध रूप से पदार्थों पर भी नजर बनाए हुए हैं तथा ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही भी कर रही हैं ।

इस मामले में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी का कहना है कि हम लगातार समाज को नशा मुक्त अभियान के माध्यम से जागरूक कर रहे है ।तथा हम ऐसे नशैले कारोबार पर भी नजर बनाए हुए है ऐसे अवैध कृत्यों पर हम कडी कार्यवाही करेंगे ऐसे कृत्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811