Let’s travel together.

स्थानांतरित नायब तहसीलदार को विदाई नवागत थाना प्रभारी का स्वागत हुआ

0 60

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर परिषद सभागार मे नायब तहसीलदार नियति साहू का स्थानांतरण होने पर नगर परिषद  उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए विदाई दी तथा उनके कार्यकाल की प्रशंसा की ।उल्लेखनीय हैं कि श्रीमती साहू का कार्यकाल प्रशंसनीय रहा है  इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने भी उनके कार्यकाल की सराहना की।
इसके साथ ही नगर में नवागत थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण कर लिया है ।इस अवसर पर नवागत थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी का  स्वागत किया आशा जताई नवागत थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी के कार्यकाल में अपराधियों पर नकैल कसी जायेगी तथा अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी तथा अपराधियों मे पुलिस का भय व्याप्त होगा।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्रीमती साहू ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।वहीं नवागत थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने भी परिषद को विश्वास दिलाया कि थाना क्षेत्र में कानून का राज कायम होगा अपराधियों पर पूरी तरह लगाम कसी जायेगी तथा शांति सोहाद्र का मा हौल बनाया जायेगा ।उन्होंने सभी से पुलिस को सहयोग करने की उम्मीद जताई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811