– सीहोर के महुआखेड़ा में विकास की असल तस्वीर वायरल
अनुराग शर्मा सीहोर
सीहोर जिले के आष्टा विधान सभा क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल बारिश से कीचड़ में सना रास्ता, सड़क नदारद और विकास के खोखले वादों की हकीकत सामने आई।

नाबालिग बच्ची की कुएं में डूबने से मौत ,लेकिन कोई बुनियादी सुविधा नहीं,मजबूर ग्रामीणों ने बच्ची के शव को चारपाई पर रखा और दो किलोमीटर दलदल से कंधों पर उठाकर घर लाएक्योंकि परिजन आष्टा से बच्ची का शव निजी वाहन से लेकर अपने घर के लिए निकले परंतु रास्ते में कच्चा दल दल और कीचड़ भरा रोड होने से वाहन गांव

तक नहीं पहुंच पाया,मजबूरन ग्रामीणों ने शव को चार पाई पर रख कर अपने घर पहुंचाया वायरल वीडियो में दिखा देखा जा सकता है की किस तरह ग्रामीण कीचड़ में फंसते, फिसलते चारपाई को संभालते हुए गांव पहुंचते नजर आए।
देखने वालों का दिल कांप उठा सोशल मीडिया पर उठी आवाज “क्या यही है विकास?”