नर्मदा नदी का पवित्र जल लेकर श्रावण के पहले सोमवार को रायसेन पहुंची कावड़ यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
खुन खुन बाग वाले दादा दरबार और सोमेश्वर धाम पर किया गया जलाभिषेक
सी एल गौर रायसेन
श्रावण मास के पहले सोमवार को रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाले भारकछ नर्मदा घाट से कावड़ यात्रा धूम धाम के साथ प्रारंभ हुई नर्मदा जी का पवित्र जल जल भरने के पश्चात कावड़ यात्रा रायसेन के लिए रवाना हुई इस दौरान रास्ते में जगह-जगह सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कावड़ यात्रा बाड़ी से जे जे मार्ग होते हुए सुल्तानपुर मार्ग होते हुए नक्तरा में धर्म प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद सागर मार्ग स्थित भूतेश्वर मंदिर पर कावड़ यात्रा ने रात्रि विश्राम किया । इसके पश्चात सोमवार को जिला मुख्यालय रायसेन में कावड़ यात्रा ने प्रवेश किया जहां कावड़ यात्रा का जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया कावड़ यात्रा में शामिल कावड़िया भगवान भोलेनाथ के भजनों की मीठी तान पर नाचते झूमते मगन होते हुए कंधों पर कावड़ लेकर चल रहे थे ।रायसेन में खुन खुन वाले हनुमान मंदिर दरबार में जलाभिषेक करने के बाद कावड़ यात्रा रायसेन किले के ऊपर सोमेश्वर धाम पर पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रसाद आदि वितरण किया गया।

इस प्रकार से कावड़ यात्रा का रास्ते में जगह-जगह अनेक स्थानों पर धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया एवं कावड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों को स्वल्पाहार कराया। कावड़ यात्रा में शामिल पंडित विकास शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा नर्मदाजी के भारकच घाट से जल भरकर पैदल रवाना हुई रास्ते में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई हर हर महादेव, बम बम भोले के

जयकारे लगाते हुए सभी कावड़िया उत्साह के साथ रायसेन पहुंचे यहां खुन खुन वाले हनुमान जी महाराज एवं भगवान भोलेनाथ से जलाअभिषेक करने के पश्चात सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।