Let’s travel together.

शिवालय घाट नर्मदा जी से निकाली गयी दस बोरा पन्नी,धेनु सेवा संस्थान ने खेतगांव नर्मदा तट में किया श्रमदान

0 316

मनोज द्विवेदी अनूपपुर

पुष्पराजगढ के खेतगांव के समीप से बह रही नर्मदा जी के आध्यात्मिक- धार्मिक महत्व के शिवालय घाट से बुधवार 2 अप्रैल को स्वच्छता श्रमदान करके धेनु सेवा संस्थान ,शहडोल के लोगों ने लगभग दस बोरा से अधिक पालिथीन और कचरा बाहर निकाला।


धेनू सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि के सभी नौ दिन स्वच्छता श्रमदान करने का सराहनीय संकल्प लिया है। बुधवार को यह दल पुष्पराजगढ विकासखंड अन्तर्गत खेतगांव पहुंचा। यहांअपने सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए नर्मदा जी के शिवालय घाट पर सफाई की । घाट और नर्मदा,जी के अन्दर फैले प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा कर बैग में भरकर निपटान के लिए शहडोल ले जाया गया । लगभग पांच घंटे तक जमकर पसीना बहाते कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ श्रमदान मे हिस्सा लिया। यह कल के चंदनघाट हेतु तय कार्यक्रम से आंशिक परिवर्तित कार्यक्रम हुआ।


इसके साथ ही घाट पर लोगों से नदी और घाट पर सफाई रखने ,प्लास्टिक ,साबुन, केमिकल आदि का उपयोग नहीं करने का निवेदन किया गया । घाट पर रह रहे साधू संतो से भी आग्रह किया गया कि वह भी श्रद्धालुओं और यहाँ आने वाले लोगों को सफाई रखने के लिये समझाइश दें । उल्लेखनीय है कि शिवालय घाट मे नर्मदा जी मे प्राकृतिक रुप से निर्मित शिवलिंग और बहुत सी जलहरी हैं। यहाँ बडी संख्या मे श्रद्धालु गण दीपदान करने और नर्मदा पूजन – दर्शन हेतु आते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811