Let’s travel together.

सियरमऊ में 2 अप्रैल को निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा, मां खेड़ापति के चरणों में अर्पित होगी श्रद्धा और विश्वास की चुनरी

0 92

उवेश खान सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम सियरमऊ में इस वर्ष भी आस्था और श्रद्धा का महासंगम देखने को मिलेगा। चैत्र नवरात्रि की पावन तिथि पंचमी (2 अप्रैल) को पूरे गांव और क्षेत्र के श्रद्धालु मिलकर मां खेड़ापति सरकार के चरणों में भव्य चुनरी अर्पित करेंगे! हर साल की तरह इस बार भी यह धार्मिक आयोजन पूरे उत्साह और भक्ति-भाव के साथ किया जाएगा। चुनरी अर्पण से पहले पूरे गांव में विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों भक्तगण माता रानी के जयकारों के साथ सम्मिलित होंगे। गांव की सड़कों पर भक्ति संगीत की गूंज होगी, और श्रद्धालु माँ खेड़ापति के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करेंगे! ग्राम सियरमऊ में पिछले 10 वर्षों से यह धार्मिक अनुष्ठान लगातार आयोजित किया जा रहा है। हर साल क्षेत्रवासियों की सामूहिक भागीदारी से मां खेड़ापति के प्रति अपार श्रद्धा प्रकट की जाती है। यह परंपरा न केवल गांव के धार्मिक विश्वास को मजबूत करती है, बल्कि पूरे क्षेत्र में एकता और भक्ति की मिसाल भी पेश करती है। “साईंराम समिति एवं समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासी सियरमऊ” ने सभी श्रद्धालुओं से भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन में भाग लेकर सभी भक्तजन मां खेड़ापति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और इस दिव्य परंपरा को और भी भव्य बना सकते हैं..!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811