Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने देवनगर में 58 लाख रू से अधिक राशि के कार्यो का किया शिलान्यास और लोकार्पण

0 105

रायसेन।प्रदेश सरकार द्वारा 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मनाए जा रहे विकास पर्व के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 06 अगस्त को सांची विधानसभा क्षेत्र के देवनगर में लगभग 58 लाख रू से अधिक राशि के के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में विकास का त्यौहार मनाया जा रहा है। सांची विधानसभा क्षेत्र में भी 16 जुलाई से लगातार विकास और निर्माण कार्यो की सौगातें दी जा रही हैं। चाहे स्वास्थ्य की बात हो, शिक्षा की बात हो, सड़क की बात हो, रोजगार की बात हो… हर क्षेत्र में लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की अनेक हितग्राहीमूलक तथा कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इन कार्यो का किया गया शिलान्यास और लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा विकास पर्व के तहत देवनगर में 36.13 लाख रू के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया गया। साथ ही 22.24 लाख रू के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ द्वारा देवनगर में समैया जैन के घर से पेट्रोल पम्प की ओर 13 लाख रू की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार देवनगर में बम्होरी रोड से श्री गोपाल मेहरा के घर की ओर 05 लाख रू लागत के सीसी रोड निर्माण कार्य तथा देवनगर में सागर भोपाल रोड पुल से श्री दीपक गौर के घर की ओर 3.55 लाख रू की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा डुंगरिया टोला देवनगर में 10 लाख रू की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, डुंगरिया टोला में ही 7.80 लाख रू की लागत से निर्मित आंगनवाड़ी भवन, बड़ा बाजार देवनगर में 05 लाख रू की लागत के भुजरिया घाट निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार देवनगर में ही 5.09 लाख रू लागत से निर्मित सेग्रीगेशन शेड, देवनगर में श्री धन्नालाल कुशवाह के घर से श्री जसवंत कुशवाह के घर की ओर 3.24 लाख रू की लागत से निर्मित सीसी रोड तथा देवनगर पल्लेपार से श्री गोपाल कुशवाह के घर से श्री भैयालाल कुशवाह के घर की ओर 05 लाख रू की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |     नहरों की साफ-सफाई का काम तेज, विदिशा जिले में पहले से शुरू हो चुकी है जलापूर्ति     |     आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811