Let’s travel together.

झोलाझाप की क्लीनिक पर हेल्थ टीम का छापा, परचून का सामान बेचते मिला झोलाछाप डाक्टर

0 111

– जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्लीनिकों को किया सील

– पैर पसारते झोलाछाप डाक्टरों पर लगाम कसने कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में पैर पसारते जा रहे झोलाछाप डाक्टरों पर लगाम कसने जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। इसी क्रम में सीएमएचओ डा. संजय ऋषिश्वर ने एक दल बनाकर अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक क्लीनिक पर तो झोलाछाप डाक्टर परचून का सामान भी बेचता हुआ मिला। खाद्य सामग्री एक्सपायरी होने के चलते उसे विनिष्ट करवाया गया।

क्लनिक पर परचून का सामान रखा मिला-

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर , जिला मलेरिया अधिकारी लालजू शाक्य, एएसओ आईपी गोयल, फार्मासिस्ट सोमनाथ गौतम की चार सदस्सीय टीम घोसीपुरा क्षेत्र में स्थित मान्या क्लीनिक पर पहुंची, जहां क्लीनिक के संचालक राजेन्द्र शाक्य से क्लिनिक पंजीयन के दस्तावेजों के साथ उपचार करने के लिए आवश्यक वैध दस्तावेजों की मांग की, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके। इसके अतिरिक्त उनके क्लिनिक पर परचून का सामान रखा हुआ था, जिसमें पैकिंग सामग्री एक्सपायरी डेट की थी।

सामग्री का कराया गया परीक्षण कराया गया

इस सामग्री को खाद्य निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को बुलाया जाकर परीक्षण कराया गया। सामग्री को एक्सपायरी डेट की होने के कारण तत्काल प्रभाव से विनिष्ठिकरण की कार्रवाई की गई तथा क्लिनिक संचालक को फूड का पंजीयन नियमानुसार कराए जाने के निर्देश दिए। उसके बाद क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की गई।

फर्जी डॉक्टर ने मरीज को इशारे से भगा दिया

जिस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो मान्या क्लीनिक के संचालक ने बाहर अपना साइन बोर्ड हटाकर दूसरा बोर्ड लगा लिया था। टीम को देख कर भी डाक्टर अपनी कुर्सी से नहीं उठा। इसी दौरान क्लीनिक पर एक मरीज पहुंचा तो उसने मरीज को इशारे से भगा दिया। टीम को संदेह हुआ। इस पर कथित झोलाछाप डाक्टर को सीट से उठाकर तलाशी ली गई तो टेबल की दराज में दवाएं भी रखी मिल गई।

दो क्लिनिक सील किए

शिवपुरी सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि घोसीपुरा में ही संचालित एक अन्य क्लिनिक पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें क्लिनिक संचालक माधोगिरी गोस्वामी द्वारा क्लीनिक के पंजीयन सहित आवश्यक दस्तोवज प्रस्तुत न कर पाने के कारण सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर अवैध क्लिनिकों के विरूद्ध प्रारंभ हुई यह कार्रवाई की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811