Let’s travel together.

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता से किया जाएगा जल स्रोतों पर श्रमदान

0 56

नवान्कुर संस्थाओं की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न

धीरज जॉनसन दमोह

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवान्कुर योजना से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभाग समन्वयक दिनेश उमरिया ने की जिस में संस्थाओं की प्रगति,आगामी कार्ययोजना और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

आदर्श ग्राम एवं जन जागरूकता अभियान पर बल

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक संस्था अपने क्षेत्र में एक ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने के लिए चिन्हित करेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य करेगी। साथ ही, जन सूचना केंद्र, संस्कार केंद्र एवं वाचनालयों के प्रभावी संचालन को प्राथमिकता दी जाएगी।

जल गंगा संवर्धन अभियान का क्रियान्वयन

30 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की जाएगी। सभी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में एक जल स्रोत को चिन्हित कर उसकी साफ-सफाई, संरक्षण एवं जनभागीदारी के माध्यम से पुनर्जीवित करने का कार्य करें। अभियान के तहत जल चौपाल, कलश यात्रा, दीवार लेखन एवं जल संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम में जलदूत नियुक्त किए जाएंगे, जो जल संरक्षण की निगरानी करेंगे।

बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

– प्रत्येक संस्था एक ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में कार्य करेगी।
– जन सूचना केंद्र, संस्कार केंद्र एवं वाचनालयों का प्रभावी संचालन किया जाएगा।
– नर्सरी स्थापना एवं पौधों के संरक्षण के लिए संस्थाओं को सहयोग दिया जाएगा।
-जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में सहभागिता और निष्कर्ष

बैठक में जिला समन्वयक सुशील नामदेव, सभी विकासखंड समन्वयक एवं नवान्कुर योजना अंतर्गत चयनित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में संस्थाओं को आगामी तिमाही में प्रभावी रिपोर्टिंग करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811