मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
स्वच्छता को लेकर दीवानगंज में पीपल्स कॉलेज ऑफ मेडिसिन साइंस एवं रिचार्ज सेंटर भोपाल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली कन्या माध्यमिक शाला दीवानगंज से प्रारंभ होते हुए भवानी चौक से होते हुए दीवानगंज तलाव तक पहुंची। रैली में छात्र-छात्राओं ने नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।

रैली में एक ही संकल्प एक ही प्रण, स्वच्छ रहे अपना मध्य प्रदेश नारे के साथ छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं से अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने एवं उसे हरा-भरा रखने की अपील की गई। छात्र-छात्राओं ने पूरे रास्ते भर स्वच्छता के नारे लगाए गए। स्वछता हमारे जीवन का एक प्रमुख अंग है। कहा स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ जल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को सचेत रहने की आवश्यकता है। ग्रामीणों से भविष्य में भी इस मंत्र को अपनाने की अपील की। कहा इसकी शुरूवात हमें अपने घरों से करनी होगी। तभी अपना भारत स्वच्छता के शिखर पर पहुंचेगा। हमें अपने घर से ही स्वच्छता प्रारंभ करनी चाहिए।