Let’s travel together.

धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें

0 73

मध्य प्रदेश के धार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विरोधी दलों के गठबंधन के नेताओं को ना तो हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमले करते हुए ये भी कहा कि परिवारवादियों ने बाबा साहब के संविधान और उनके योगदान को लेकर भी सवाल उठाए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये बाबा साहेब का ही योगदान था कि आज कामदार को गद्दी मिली और नामदार गद्दी से उतारे गए. उन्होंने कहा कि ये संविधान की ही ताकत थी. ये बड़ा योगदान संविधान बनाने वाले बाबा साहेब का था.

ओबीसी आरक्षण में कांग्रेस डाल रही डाका-मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन दिनों हमारे विरोधी तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं. कांग्रेस ने ये अफवाह फैलाई है कि एनडीए 400 पार हुई तो संविधान बदल दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि असली सचाई तो ये है कि हमें 400 पार इसलिए चाहिए ताकि कांग्रेस अपने वोटर्स को कहीं OBC ना घोषित कर दे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस इससे पहले कर्नाटक में ओबीसी कोटे के आरक्षण में डाका डाल चुकी है. कांग्रेस कर्नाटक मॉडल को कांग्रेस पूरे देश में लागू करना चाहती है. उन्होंने कहा कि जो बाबा साहेब को भी मंजूर नहीं था, उसे कांग्रेस लागू करना चाहती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेसवाले चाहे जो रणनीति बना लें, जब तक हमारी सत्ता है तब तक हम किसी का संवैधानिक हक छिनने नहीं देंगे.

वोटों की ताकत से दुनिया में भारत का दबदबा- पीएम

इससे पहले खरगोन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया है और आपके ही वोटों की ताकत से भारत अब दुनिया की तीसरी शक्ति भी बनेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता के वोटों ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया, आपके वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया और यहां तक कि आपके वोट ने ही भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811