Let’s travel together.

शहीदों के इतिहास लेखन एवं स्व रघुवीर चरण शर्मा ट्रस्ट की गतिविधियो के लिये,सम्मानित हुए गोविन्द देवलिया

0 143

विदिशा।मातृभूमि युवा संघटन द्वारा आयोजित शहीदों के लिये समर्पित कवि सम्मेलन में ,जिसमे राष्ट्र कवि डॉ कुमार विश्वास मुख्य रूप से उपस्थित थे,में, स्वतंत्रता सेनानी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हमारे विरासत ग्रुप के नायक इतिहास और संस्कृति के अध्येता श्री गोविन्द देवलिया  को,सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उंन्हे लेखन विशेषतः शहीदों की जानकारी देने के कारण मातृभूमि युवा संघटन के  नागेंद सिंह लोधी, कैप्टेन अभिषेक किरार , सुमित सिंह तथा सत्येंद्र सिंह के आग्रह पर डॉ कुमार विश्वास द्वारा प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हैं कि श्री देवलिया जी ने शहीद चंद्रकांत तारे, शाहिद , राजाराम सिंह शमसाबाद तथा स्वतंत्रता संग्राम के विलक्षण सेनानी स्व रघुवीर चरण शर्मा द्वारा किये गये जनहित के कार्यो का विवरण ,प्रकाशित करके आम जनता को इन महानुभावों के बारे में बताया हैं, इसी कारण ,युवा संघटन ने उन्हें सम्मानित किया हैं।
इसी अवसर पर स्व रघुवीर चरण शर्मा जी को भी याद करते हुए सम्मानित किया गया एवं उनके सुपुत्र  रामकृष्ण शर्मा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल,विधायक  मुकेश टण्डन भी उपस्थित थे।सम्मानित किए जाने पर विरासत ग्रुप के विजय चतुर्वेदी, प्रकाश जोशी, डॉ वेदप्रकाश मेहरा,अरविंद श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, मनमोहन बसल,अवधेश दुबे,सुभाष जैन,प्रवीण शर्मा, चक्रवर्ती जैन, विशाल माहेश्वरी, शिवकुमार तिवारी,ओ पी चतुर्वेदी जितेंद सेंगर,राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा आदि ने बधाई दी हैं।उक्त जानकारी शिवकुमार तिवारी ने प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811