मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय दीवानगंज में वार्षिकोत्सव की समापन बेला में विशेष रूप से आमंत्रित विशिष्ट अतिथि अनूप कटारिया परिवार प्रथम वार इस पुनीत धरा पर पधारें एवं यहां के सुरम्य शांत वातावरण को महसूस किया। जिससे प्रभावित होकर देश और समाज में इस प्रकार के संकुलौं निर्माण होना चाहिए। इस प्रकार की भावना व्यक्त की। मंदिर निर्माण के बाद भव्य प्रवेश द्वार की महती आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसको साकार करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अत: नव निर्मित सिहद्वार का उदघाटन आपके परिवार द्वारा किया गया। साथ ही गुलाबचंद जैन के पुण्य स्मृति में सहज शांति विधान का आयोजन अशोक जैन, सुधीर जैन ज्ञानोदय परिवार द्वारा किया गया। विज्ञानाचार्य दीपक धवल, पण्डित मनीष शास्त्री, पण्डित शान्ति शास्त्री, पण्डित अभय शास्त्री एवं रजनी भाई दोषी के मंगल सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। समस्त कार्यक्रम का आयोजन अरुण जैन वर्धमान ने किया।