Let’s travel together.

डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट में सागर बना चैंपियन

0 179

-खेल आत्मविश्वास और टीम भावना को भी बढ़ाते हैं – संदीप खरे “लल्ला”

अभिषेक असाटी  बक्सवाहा

नगर के खेल मैदान पर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सागर ने छतरपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया है

छतरपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया छतरपुर ने निर्धारित 13 ओवर में 108 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए छतरपुर की ओर से महमूद खान ने चार छक्को की मदद से 61 रन बनाएं सागर की ओर से कपिल लोधी ने तीन विकेट लिए जवाब में सागर की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में ही मैच को अपने पाली में कर लिया सागर की ओर से शिवाकांत गर्ग ने 40 रनों की पारी खेली उमेश ने 20 रन एवं कप्तान आशीष विश्वकर्मा ने नाबाद 25 रन बनाएं। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवाकांत गर्ग रहे इस प्रकार से सागर ने पिछले साल का बदला चुकाकर फाइनल जीता

समापन मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला एवं विशिष्ट अतिथि अभय फट्टा रहे

समापन समारोह में मंडल अध्यक्ष संदीप खरे “लल्ला” ने कहा, “खेल केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये आत्मविश्वास और टीम भावना को भी बढ़ाते हैं। खिलाड़ियों को हमेशा अपनी मेहनत में सुधार की दिशा में प्रयास करते रहना चाहिए, ताकि वे हर अगले अवसर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा और आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

समापन कार्यक्रम में लायंस क्लब के सभी सदस्य और शिक्षा विभाग के कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811