78 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
सुरेंद्र जैन धरसीवा
होली पर्व के दौरान शहर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. लाल उमेद सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ अधीक्षक जिला रायपुर के निर्देशन व मार्गदर्शन में समस्त एडिशनल एसपी एवं डीएसपी के नेतृत्व में रायपुर शहर के 50 प्रमुख चौक चौराहा पर यातायात पुलिस एवं जिले के थाने के पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग पॉइंट लगाए गए।

चेकिंग के दौरान 251 वाहन चालकों पर तीन सवारी वाहन चलाने के कारण कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त किए गए साथ ही 78 वाहन चालकों पर नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त की गई है एवं प्रकरण निराकरण हेतु सोमवार को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।