Let’s travel together.

महिलाएं हर समाज परिवार की धुरी- प्राचार्य पवन श्रीवास्तव

0 185

– प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में महिला दिवस पर कार्यक्रम को किया संबोधित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो पवन कुमार श्रीवास्तव एवम जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अमित भार्गव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं के जीवन के हर छेत्र में किये जा रहे अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए महिलाओ को हर समाज परिवार की धुरी बताया और इस तथ्य से असहमति प्रगट की कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाना महिलाओं की कमजोरी को दर्शाता है।
बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा वंशिका भदौरिया ने महिलाओं से बर्तमान में भी हो रहे भेदभाव को लेकर अपना आक्रोश प्रगट किया। बी एस सी द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षरा मिश्रा ने महिलाओं से जुड़े कई आयामों का जिक्र किया एवम समाज एवम सम्पूर्ण देश में अपना परचम लहरा रही महिलाओं का जिक्र किया।
रसायन शास्त्र की प्रोफेसर वंदना सोनी ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कार्यरत हीरा बाई जिन्हें हीरा बुआ के नाम से भी संबोधित किया जाता है, का उदाहरण देते हुए यह संदेश दिया कि वर्तमान में महिलाएं दुरूह वर्जनाओं को लांघकर अपना योगदान जीवन के हर छेत्र में दे रहीं हैं।दाह संस्कार जैसा कार्य जिसे महिलाओं के लिये निषेध माना जाता है , ऐसे कार्य को हीरा बुआ द्वारा किया जाना महिलाओ के सशक्तिकरण का एक अभिनव प्रयास है।
रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो ममता रानी ने महिलाओं के विज्ञान, कला, एवम सामाजिक आर्थिक छेत्रो में दिए जा रहे योगदान की बहुत विस्तार से चर्चा कर प्रेरक उद्बोधन दिया। एम ए अंग्रेजी साहित्य की छात्रा सोनल भार्गव ने महिलाओं के द्वारा किये जा रहे संघर्षों की चर्चा की। अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि महिलाओं के निरंतर सशक्तिकरण के कारण महिलाओं का योगदान समाज एवम कार्यछेत्र में बहुत बढ़ गया है। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो पुनीत कुमार ने महिला सशक्तिकरण के आंदोलन के अपने मूल पथ से भटकने पर ध्यान आकर्षित किया। जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अमित भार्गव ने महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपना संघर्ष शुरू करने पर जोर दिया और आवाहन किया कि महिलाओं के आगे बढ़ने पर उनका साथ देने के लिए सभी तैयार हैं। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की संयोजक अर्थशास्त्र विषय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मंजुलता गर्ग ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ पल्लवी शर्मा गोयल द्वारा किया गया जिन्होंने सम्पूर्ण कार्यक्रम की कड़ियाँ जोड़ते हुए एवम अपना अभिमत प्रस्तुत करते हुए अपने विचार रखे।इस महिला दिवस पर एक अभिनव पहल करते हुए प्राचार्य प्रो पवन कुमार श्रीवास्तव, एवम जनभागीदारी अध्यक्ष ने वनस्पति शास्त्र प्रयोगशाला का नाम भारतीय महिला बोटनिस्ट जानकी अम्मल के नाम पर करने की घोषणा की जिनका योगदान साइटोजेनेटिक्स ब्रांच में अभूतपूर्व रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811