अनुराग शर्मा सीहोर
जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन जारी है। इस वर्ष आयोजन में गत वर्ष की भांति भीड़ नजर नहीं आ रही थी, लेकिन आज कार्यक्रम के छठवें दिन साल 2023 सा ही नजारा नजर आ रहा है। सीहोर के रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं।
बता दें सात दिवसीय शिव पुराण कथा का कल 3 मार्च को अंतिम दिन है। आयोजन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है तो वहीं प्रशासन भी व्यवस्थाओं को बनाने में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा है। कलेक्टर बालागुरू के. एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला हर दिन कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।