-आम जनता भी सार्वजनिक स्थानों पर ना फेंके कचरा विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने की जनता से अपील
-हरिपुरा खिरिया में कॉलोनाइजर शीघ्र रखवाएगा बिजली का ट्रांसफार्मर जिससे न हो आमजन को परेशानी हरिपुर में बनेगा सीसी नाला
-शीघ्र होगा सीमांकन कब्जा मुक्त करा कर करवाएंगे सीसी नाला निर्माण – मुकेश टंडन विधायक
विदिशा। आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने आज हरिपुरा में वार्ड क्रमांक 25 में में रोड पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर वार्ड का भ्रमण किया जिसमें आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्या जानी और मौके पर ही अधिकारियों को उन सभी समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए
विधायक मुकेश टंडन द्वारा झूलेलाल कॉलोनी में बिजली के तार लटकते हुए पाए जाने मौके पर से ही बिजली विभाग के ए ई शरद महोबिया को फोन पर निर्देश दिए है कि झूलेलाल कॉलोनी में हाई टेंशन लाइन एवं गली नंबर 6 -7 में लटकी हुई केवल एवं एक टेढ़ा हुआ पोल इन सबको दुरुस्त करने के निर्देश दिए। टेढ़ा हुए पोल के स्थान पर नए पोल लगाने के लिए निर्देशित किया।

झूलेलाल कॉलोनी में 13 लाख की लागत से सीसी रोड बनी थी जिसको दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वार्ड भ्रमण के दौरान ललित तिवारी ने विधायक मुकेश टंडन से अंगूठा के निशान नहीं आने के कारण राशन खादान नहीं मिल रहा इसकी शिकायत की। मौके पर ही विधायक जी ने उपस्थित अधिकारियों से इनके नॉमिनी को मुखिया बनाने के लिए निर्देशित किया। श्रीमती तुलसा बाई कुशवाहा द्वारा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की तो मौके पर उनके कागज कंप्लीट कर कार्रवाई कर समस्या का निराकरण किया
श्री बालाजी ईको सिटी गेट पर कचरे का अंबार मिला जो की इसी कॉलोनी वासियों द्वारा ही डाला जा रहा है ऐसी शिकायत आसपास के नागरिकों द्वारा की गई एवं कॉलोनी की सीवेज लाइन को नाले के माध्यम से सीवेज बाहर किया जा रहा है मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर सीवेज लाइन को सीवेज में कनेक्ट करने और कॉलोनाइजर द्वारा सीवेज को खुले नाले में सीवेज वेस्ट निकालने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए साथ ही कॉलोनी का कचरा सार्वजनिक रोड पर डाले जाने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

हरिपुरा खिरिया में रेहवासियों द्वारा बताया गया है कि इस कॉलोनी में ट्रांसफार्मर नहीं है बहुत दूर से डोरी के माध्यम से बिजली जलाई जा रही है जिसे हादसे का डर हमेशा बना रहता है विधायक जी द्वारा उक्त कॉलोनी के कॉलोनाइजर राज को फोन कर जल्दी से जल्द ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए।
श्रीमती कृष्णा कुशवाहा हरिपुरा खिरिया द्वारा बताया गया कि उनके गेट के सामने जो सीसी डाली गई है उसके सामने जल का भराव हो जाता है इस पर विधायक जी द्वारा वार्ड क्रमांक 25 प्रभारी सब इंजीनियर निशांत तिवारी को समस्या को निराकरण करने के निर्देश दिए वार्ड भ्रमण के दौरान पक्का नाला निर्माण नहीं होने की शिकायत मिली क्योंकि नाले का सीमांकन राजस्व विभाग द्वारा नहीं हो पा रहा तब मौके पर विधायक मुकेश टंडन द्वारा तहसीलदार विदिशा डॉक्टर अमित सिंह को फोन कर नाले के सीमांकन करने के निर्देश दिए इस नाले का निर्माण पीलिया नाले से बायपास रोड तक होना है। झूलेलाल कॉलोनी में नगर पालिका में बंधक प्लांट होंगे शीघ्र नीलम जिससे वार्ड में नहीं बनेगी गंदगी की स्थितिवार्ड

भ्रमण के दौरान विदिशा विधायक मुकेश टंडन के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता तीरथ प्रताप सिंह दरबार दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान राजेंद्र ठाकुर दुष्यन्त वर्मा सुनील साहू अमित दंडोतिया राघवेंद्र विश्वकर्मा लखन पटेल अंशुल चौरसिया राघवेंद्र राठौर रामप्रसाद पासी राजेश मिश्रा पप्पू यादव महेंद्र यादव महेश बैरागी सहित नपा सीएमओ दुर्गेश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे यह जानकारी दुर्गानगर मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा दी गई