Let’s travel together.

कलेक्टर तथा एसपी ने रायसेन दुर्ग पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिव मंदिर में की पूजा अर्चना

0 156

रायसेन।महाशिवरात्रि पर्व पर रायसेन दुर्ग पर स्थित सोमेश्वर धाम शिव मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सोमेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। शाम तक सोमेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे द्वारा भी दुर्ग पर पहुंचकर मेला आयोजन तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने शिव मंदिर पहुंचकर पूजन भी किया।

उल्लेखनीय है कि रायसेन अजेय दुर्ग पर स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन सोमेश्वर धाम शिव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मेला आयोजित किया गया।

अपने अनूठे वैभवशाली एवं सामरिक दृष्टि से अजेय रहे ऐतिहासिक रायसेन दुर्ग में स्थित सोमेश्वर धाम से प्रसिद्ध इस प्राचीन शिव मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है।

लगभग 12वीं सदी में बने इस प्राचीन मंदिर के दरवाजे (पट) साल में केवल एक बार महाशिवरात्रि पर्व पर ही खुलते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा में अन्नदाता परेशान: खेत में धान, कागज में जीरो     |     टेकारी में वार्षिकोत्सव में छाया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग     |     लुहारी जैन मंदिर चोरी मामला.पुलिस ने 30 हजार व जैन समाज ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की     |     देवउठनी ग्यारस पर चढ़ा गन्ने पर रंग, 50 रुपये तक पहुंचा भाव     |     खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान गुणवत्ता प्रशिक्षण आयोजित     |     56 लाख की लागत से बने किसान समृद्धि भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811