-जिस दूसरे साथी पटवारी के घर पर रिश्वत ले रहा था आरोपी उसको भी आरोपी बनाया गया
– दो पटवारी गिरफ्तार
– लोकायुक्त की कार्रवाई
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के पिछोर में लोकायुक्त की टीम ने जमीन के नामांतरण के बदले एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा लिया। लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में संबंधित आरोपी पटवारी दिग्विजय सिंह जो एक दूसरे सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा के घर पर रिश्वत ले रहा था। इस मामले में संबंधित मकान के मालिक प्रहलाद वर्मा को भी आरोपी बनाया है।
25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी-
लोकायुक्त निरीक्षक ब्रज मोहन नरवरिया ने बताया कि छिरवाहा निवासी शंकर लोधी ने लोकायुक्त ग्वालियर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि छिरवाहा हल्के के पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने जमीन नामांतरण के बदले उससे 30 हजार रुपए मांगे। शिकायत समाने आने के बाद इसकी जांच की गई। इसमें पता चला कि पटवारी दिग्विजय परिहार ने नामांतरण बदले 30 हजार की रिश्वत मांगी गई। बाद में सौदा 25 हजार रुपए सेट हुआ। इस मामले में आरोपी पटवारी ने पहले दो हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था।
रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी-
लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को बाकी बची 23 हजार रुपए की रकम लेकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा भी आरोपी बना है। लोकायुक्त ने दोनों पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।