Let’s travel together.

राज्य स्तरीय 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में राज्यपाल द्वारा कलेक्टर अरविन्द दुबे को किया गया पुरस्कृत

0 265

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में रायसेन जिले में उत्कृष्ठ कार्य होने पर मिला पुरस्कार

रायसेन। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में रायसेन कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में रायसेन जिले में उत्कृष्ठ कार्य किए जाने पर प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 143-सिलवानी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सौरभ मिश्रा, तहसीलदार सिलवानी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री भरत सिंह मांडले तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 141-भोजपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 135-भोजपुर के बीएलओ श्री मनीष कीर को भी पुरस्कृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 अंतर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2024 की स्थिति में जिले का ईपी रेश्यो 64.92 प्रतिशत था जो कि दिनांक 06 जनवरी 2025 को फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में बढ़कर 65.79 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार जेण्डर रेश्यो भी 926 से बढकर 932 हो गया। निर्वाचन आयोग द्वारा 15676 मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया था। जिसके विरूद्ध 16709 मतदाताओं के आवेदन मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु प्राप्त हुए। जो कि कुल लक्ष्य का 106.5 प्रतिशत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |     हाई स्कूल में वरिष्ठजनों ने दी साक्षरता की परीक्षा, फूलमालाओं से किया सम्मान; स्नेहभोज भी आयोजित     |     सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश लेकर निकले दो युवा, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले     |     उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811