Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बिग इंपैक्ट्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में हुए शामिल हुए

0 27

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को किया सम्मानित

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। आज भारत विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था है। शीघ्र ही हम विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेंगें। आज

हर क्षेत्र में विकास की अनंत सम्भावनाएँ हैं। इन संभावनाओं का लाभ उठाने के लिये सभी को आगे आना होगा। भारत को विश्वगुरु बनाने में हर नागरिक को योगदान देना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मैरियट भोपाल में BIG FM (92.7) के बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे नागरिकों का सम्मान किया जाना समाज में उत्कृष्ट कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित करता है।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अभिनेत्री सुश्री मिनीषा लांबा उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811