Let’s travel together.

सीहोर कांग्रेस की पास की नजर कमजोर?,एमपी टुडे ने जानी जनता की राय

0 355

 अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर विधानसभा क्षेत्र में बीते तीन दशक से विपक्ष की भूमिका निभा रही सीहोर कांग्रेस की पास की नजर कमजोर, जबकि दूर की नजर मजबूत हैं। यह बात हम नहीं, बल्कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कह रहे हैं। एमपी टूडे टीम ने सीहोर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका कैसी निभा रही है, इसे लेकर लोगों की राय जानी। जिस पर लोगों ने बताया कि कांग्रेस को देश विदेश के मुद्दे तो नजर आ रहे हैं, जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिकी दौरा। दिल्ली में घटित हुआ हादसा हो या देश विदेश के तमाम मुद्दों पर कांग्रेसी सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लेते हैं, केन्द्रीय रेल मंत्री से इस्तीफा तक मांग रहे हैं, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में लोगों को क्या परेशानी आ रही है, इसका आभास कांग्रेस को नहीं है।
एमपी टुडे संवाददाता से बात करते हुए युवाओं ने बताया कि शहर में आधा दर्जन से अधिक फैक्ट्रियां बंद हैं। युवाओं को रोजगार के लिए अपने शहर को छोडक़र नजदीकी शहर भोपाल, इंदौर या अन्य शहरों में जाना होता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहर से युवा ट्रेन या बसों से रोजगार के लिए भोपाल व बैरागढ़ जाते हैं। इसी तरह शहर के लोगों ने बताया कि लुनिया चौराहा से मछली पुल तक की सडक़ जर्जर हालत में है। इस सडक़ की हालत आज की नहीं, बल्कि वर्षों से जर्जर है। इसके अलावा अन्य परेशानी हैं, बावजूद कांगे्रसियों को आम जनता की यह परेशानी नजर नहीं आती, जिसके लिए वह विरोध जता सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811