अनुराग शर्मा सीहोर
भारतीय जनता पार्टी ने सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की है। श्री मेवाड़ा को जिला अध्यक्ष बने आज एक महीना पूरा हो गया है। आज ही के दिन 16 जनवरी को जिलाध्यक्ष के रूप में नरेश मेवाड़ा के नाम की घोषणा हुई थी। श्री मेवाड़ा के अध्यक्ष बनने के बाद बधाई व स्वागत समारोह का दौर जारी है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भोपाल नाका मित्र मंडल द्वारा निजी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित कर नवागत बीजेपी जिलाध्यक्ष मेवाड़ा का स्वागत किया गया है। स्वागत समारोह के बाद सीहोर विधानसभा क्षेत्र के चौक चौराहों और गांव की चौपालों पर एक चर्चा चल पड़ी है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के स्वागत समारोह से सीहोर विधानसभा के चारों ही मंडलों ने दूरी बना रखी है। महीने भर बाद भी सीहोर विधानसभा के सीहोर नगर, झरखेड़ा, देवीपुरा और श्यामपुर मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नवागत जिलाध्यक्ष मेवाड़ा का स्वागत नहीं किया है, जबकि परम्परा रही है कि सीहोर मंडल द्वारा नवागत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया जाता रहा है।