Let’s travel together.

संत श्री सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरता का भाव पैदा किया – उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

0 152

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा खरगौन में संत श्री सेवालाल जी महाराज के 286वें जन्मोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत श्री सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा किया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज के उत्थान के लिये कई महत्वपूर्ण काम किये हैं।

 

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज में शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये काम किया और महिलाओं को अधिकार दिलाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत जी के विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। संत श्री सेवालाल जी महाराज की जयंती पर हमें उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिये। हमें उनके विचारों को अपनाना चाहिये और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये काम करना चाहिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत जी ने प्रत्येक समाज को प्रकृति से जोड़ा। संत जी प्रकृति के बड़े प्रेमी थे और वे जहाँ भी जाते थे एक पेड़ अवश्य लगाते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संतों का बड़ा सम्मान करती है और उनके दिखाये हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करती है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आज समाज के बँधुओं के लिये गर्व का क्षण है कि संत शिरोमणि श्री सेवालाल जी के जीवन चरित्र पर केन्द्रित पुस्तक “संत सेवालाल महाराज’’ का विमोचन किया गया है। इसके लिये मैं धार जिले के श्री श्याम नायक को साधुवाद देता हूँ। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक से संत श्री सेवालाल से जुड़े साहित्य में बढ़ोत्तरी होगी।

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संत सेवालाल जी से जुड़े प्रसंगों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करना होगा। इन कामों को पूरा करने में पुस्तक और साहित्य कारगर साबित होगा। उप मुख्यमंत्री ने संत श्री सेवालाल महाराज बंजारा समाज समिति को इस भव्य आयोजन एवं शोभा-यात्रा के लिये बधाई दी। इस अवसर पर संतजन, विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811